अपमान के चलते बिलासपुर के युवक ने किया सुसाइड

बिलासपुर। जिले में मारपीट से आहत एक युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव, पिता संगीत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लालू यादव का नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव के साथ मारपीट की थी।

बताया जा रहा है कि इस घटना से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *