किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में मवेशियों को बांधा, मुआवजे को लेकर अनोखा प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतमाला परियोजना के तहत जमीन और मकान अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होने से परेशान एक पीड़ित मवेशी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। यहां उसने परिसर में मवेशी बांधकर अपनी समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित के अनुसार, भारतमाला परियोजना के लिए जमीन और मकान अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। मुआवजे को लेकर भी वह परेशान है। उसका कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उसे अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पीड़ित ने बिजली मीटर से जुड़ी समस्या का भी मुद्दा उठाया। उसका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत करने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। लगातार परेशानी का सामना करने के बाद वह अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और मवेशी बांधकर विरोध जताया।

पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर मुआवजे और बिजली मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *