एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुजीत कलकल को CM साय ने दी बधाई, कहा – कुश्ती में भारत का स्वर्णिम दांव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन गेम्स-2026 की पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान सुजीत कलकल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सुजीत की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि से देशवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजीत की सफलता देश के युवा पहलवानों और उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने सुजीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *