महाराष्ट्र। बाबा बागेश्वर का टाइगर श्रॉफ ने आशीर्वाद लिया। धीरेन्द्र शास्त्री की टीम ने सोशल मीडिया में बताया कि मुंबई स्थित सनातन मठ में पूज्य सरकार से बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सादर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बातचीत के दौरान पूज्य सरकार द्वारा संचालित जनसेवा के विविध कार्यों, विशेष रूप से गरीब बेटियों के लिए निर्माणाधीन कैंसर हॉस्पिटल तथा बागेश्वर धाम में निरंतर संचालित माँ अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे की अन्य आदि जनकल्याण समाजहित के कार्यों जानकारी साझा की गई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इन जनकल्याणकारी पहलों की सराहना करते हुए पूज्य सरकार के समाजसेवा के इस अभियान की प्रशंसा की। भेंट के अंत में टाइगर श्रॉफ ने पूज्य सरकार को अंगवस्त्र भेट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया और जनसेवा के प्रति उनके समर्पित प्रयासों की प्रशंसा व्यक्त की।

