Headlines

बेटे-बेटी की शिकायत पर प्रधानपाठिका मां सलाखों में, रोजाना करती थी प्रताड़ित

बालोद। जिले में सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच बाल कल्याण समिति ने की, जिसके बाद प्रकरण पुलिस तक पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, शबाना बानो ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटे और बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। बच्चों ने शिकायत में मारपीट करने और गाली-गलौज करने समेत अन्य आरोप लगाए।

शिकायत के बाद मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की जांच के बाद प्रकरण बालोद कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *