भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट में पेश हुए विजय बघेल, 13 अक्टूबर को आएगा फैसला

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल की ओर से दायर चुनाव याचिका पर मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान विजय बघेल व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए और उनकी गवाही दर्ज की गई।

सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल की ओर से अतिरिक्त मुद्दे तय करने के लिए आवेदन पेश किया गया। बताया गया कि यह आवेदन सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के आदेश के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखी गईं। दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले को 13 अक्टूबर को आदेश के लिए सूचीबद्ध किया है।

अब 13 अक्टूबर को अदालत द्वारा अतिरिक्त मुद्दों से जुड़े आवेदन और मामले में आगे की कार्यवाही को लेकर आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *