बस ड्राइवर कमीशन लेकर रायपुर में सप्लाई कर रहा था नशीली टेबलेट, गिरफ्तार 

रायपुर। नशा तस्करी नेटवर्क में संलिप्त बस ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बस ड्राईवर संजय नाग ओडिशा का रहने वाला है। जो उड़ीसा से रायपुर रुट पर बस चलाने का काम करता है। कमिशन लेकर रायपुर के नशे के सौदागरों तक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पहुंचा रहा था।

कुछ दिन पहले गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि बस ड्राइवर के जरिए ओडिशा से नशीली टेबलेट राजधानी रायपुर सप्लाई किया जाता है। जिसके बाद से पुलिस की टीम ने निगरानी करना शुरू किया। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी ड्राईवर को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी  संलबलपुर उड़ीसा से हुई है, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

बता दें कि बस चालक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम बस मालिकों से ड्राइवरों की जानकारी मांग रही है। पुलिस को आशंका है कि नशीली टेबलेट सप्लाई नेटवर्क में और भी ड्राईवर शामिल हो सकते है। कड़ाई से निगरानी करने पर उन्हें भी पकड़ लिया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *