रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज मंगलवार का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर से शाम तक रायपुर और नवा रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एम-12, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन एम-12, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर से रवाना होकर 3:40 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां शाम 3:40 बजे से 5 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन से कार द्वारा रवाना होंगे और करीब 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, लौट जाएंगे।