धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

धमतरी। जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके माध्यम से नागरिकों को शहर के भीतर आने-जाने के लिए एक और परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा।

रैपिडो की सेवा शुरू होने से विशेष रूप से ऐसे नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें दैनिक आवागमन, बाजार, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए त्वरित एवं सुविधाजनक परिवहन की आवश्यकता होती है। इससे शहर में स्थानीय स्तर पर आवागमन को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

जिले में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ आधुनिक तकनीक आधारित सेवाओं की उपलब्धता भी बढ़ रही है। मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा होने से लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार यात्रा की योजना बना सकेंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी विकसित होने की संभावना है।

धमतरी में शुरू हुई रैपिडो सेवा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि जरूरतमंद नागरिक इस नई परिवहन सुविधा के बारे में जान सकें और इसका लाभ उठा सकें। नागरिकों से यह भी अपेक्षा की गई है कि सेवा का उपयोग करते समय निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *