खुर्सीपार में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के न्यू खुर्सीपार में गिंदौड़ी देवी अस्पताल के पीछे धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिंदौड़ी देवी अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर हंगामा कर रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष बिहारी उर्फ कीलर (22 वर्ष), निवासी जोन-2, खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *