कोरबा में गाज गिरने से 3 ग्रामीणों की मौत

कोरबा। जिले के कटघोरा इलाके में गाज गिरी है, गाज गिरने से सलोरा छुरी गांव में मातम छा गया है, क्योंकि आसमान से गिरी गाज से खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दर्जन ग्रामीण आज छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में रोपा का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और आसमान से गाज गिरी, जिसकी जद में तीन ग्रामीण आ गए। घायल ग्रामीणों को सीएचसी कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कटघोरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

बता दें कि मानसून के दिनों में गाज गिरना प्राकृतिक घटना है, प्रशासन द्वारा लगातार गाज से बचने अलर्ट जारी किया जाता रहा है, बारिश और गरज चमक के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *