धमतरी। नगरी विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा ग्यारहवीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आगामी 16 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह में जमा करना होगा।
निर्धारित तिथि के बाद तथा डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें जिले के अधिकारिक वेबसाईट www.dhamtari.gov.in तथा विद्यालय के अधिकारिक वेबसाईट https://emrspatharridih.in पर उपलब्ध है।
इसके अलावा आवेदन पत्र विद्यालय आ कर विद्यार्थी द्वारा स्वयं भी प्राप्त किया जा सकता है।