महासमुंद। जिले के तीन अधिकारियों के प्रभार में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के मुताबिक तेजपाल सिंह ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद को अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह शुभम देव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बागबाहरा को स्थानांतरित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं नमिता मारकोले, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बागबाहरा का नया प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन प्रशासकीय दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।