मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में औंधी पुलिस ने तालाब के पास जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹25,510 नगद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि औंधी के अलकनहार रोड स्थित तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना औंधी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 25,510 रुपये नगद तथा ताश की पत्तियां बरामद कर जब्त की गईं।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने राजेश मेश्राम, मुकेश बाला (40), तरुण कुमार शेंडे, दलसाय गोंड, बुर्रा श्रीनिवास, नानेश्वर खोब्रागड़े, अजीत शाह और भूपेन्द्र नरोटे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।