प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

धमतरी। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा की ओएमआर शीट सुबह 9.30 से 10 बजे तक भरी जाएगी और प्राक्चयन परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड-जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। उन्हें कैल्कुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *