प्रगतिशील यादव महासंघ के अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र बहादुर, निरंजन महासचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ का चुनाव रविवार, 26 अप्रैल 2026 को शहीद स्मारक स्थित महासंघ के कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉक्टर नरसिंह यादव ने पदाधिकारी के नाम की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर यादव, उपाध्यक्ष सुश्री शोभा यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, महासचिव निरंजन सिंह यादव, उप महासचिव रविंद्र सिंह यादव, सहायक महासचिव श्रीमती अरुण श्रीकांत यादव, कोषाध्यक्ष रामलाल यादव, संगठन सचिव सोमेंद्र यादव, प्रमुख सचिव सुजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, उपेंद्र सिंह यादव, श्री राहुल यादव, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती बेबी यादव, प्रमुख सलाहकार सत्येंद्र यादव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक यादव एवं मीडिया प्रभारी श्री राकेश यदु चुने गए ।।

छः ग प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला विंग प्रयासम (प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच) की कमान कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती भारती ऋषिकेश यादव को सौंपी गई। नवनिर्वाचित महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अतिशीघ्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *