रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के मिनीमाता चौक के पास हुई लूट और बजरंगपारा में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों और एक बालिग आरोपी गणेश सारथी (24) को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू और लोहे का कड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे मिनीमाता चौक के पास रेलवे पटरी के नजदीक रितेश कुमार जैन का रास्ता रोककर दो नाबालिगों ने अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान नुकीले चाकू से उसके सीने पर वार किया गया और 300 रुपये नकद तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए। मामले में जूटमिल थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
शराब के लिए पैसे मांगने के बाद किशोर पर हमला
इसी रात करीब 8 बजे बजरंगपारा में 17 वर्षीय किशोर के साथ चाकूबाजी की दूसरी घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिगों ने गणेश सारथी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर किशोर से शराब के लिए पैसे मांगे। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज करते हुए उसके पेट में चाकू से वार कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने पुलिस टीम को आरोपियों की पतासाजी में लगाया। घटनास्थल के आसपास की जानकारी, संदिग्धों की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा।पूछताछ और जांच के दौरान दोनों नाबालिगों की दोनों