Headlines

Raigarh Breaking : मारपीट-चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर 5 हजार का इनाम घोषित

रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी की घटना में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पर रायगढ़ पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या उसके संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फैज खान (25 वर्ष), पिता मुस्ताक खान, निवासी सिविल लाइन खरसिया के खिलाफ थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फैज खान फरार है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना:

  • एसएसपी रायगढ़: 9479193200
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9479193201
  • एसडीओपी खरसिया: 9479193205
  • चौकी प्रभारी खरसिया: 9479193228
  • पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़: 9479193299

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *