रायपुर ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, 141 वीरता पदक का ऐलान

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है। वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के पदक की घोषणा की गई है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों के हिस्से में बड़ी उपलब्धि आई है।छत्तीसगढ़ पुलिस को 141 वीरता पदक मिले हैं।

वहीं, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को प्रदान किया गया है।वीरता पदक पाने वाले अधिकारियों में आईपीएस पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुड़िया के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित इन पदकों को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वीरता और सराहनीय सेवाओं के लिए मिले ये सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *