रायपुर में आज 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026, CM साय होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण और विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री करीब 1:55 बजे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे कॉन्क्लेव से रवाना होकर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *