राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई मे चला स्वच्छता अभियान

बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत जिले मे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान प्रमुख है।

इसी कड़ी मे सोमवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई मे बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर के आस -आस स्वच्छता अभियान चलाया गया।राजस्व मंत्री वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने हाथ मे झाड़ू लिये सड़क पर बिखरे कचरे की सफाई की औऱ कूड़ो को उठाकर डस्टबीन मे डाला।

इस प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान से लोगों को स्वच्छता अपनाने औऱ कहीं भी कचरा नहीं फेंकने का सन्देश दिया गया।मंत्री वर्मा ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के जनसेवा के अनवरत 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक़ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाना एक आदत है जो धीरे धीरे बनता है। अब स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता बढ़ी है औऱ इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले, राकेश ध्रुव,योगेश अग्रवाल,सुनीता वर्मा,नीलम सोनी सहित पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *