रावाभांठा से ट्रक ड्राइवर लापता

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के कैलाश नगर बीरगांव निवासी एक ट्रक ड्राइवर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक सुपेन्द्र चौहान 27 अगस्त दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसपोर्ट नगर रावाभांठा से ट्रक चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद सुपेन्द्र के भतीजे अरविंद चौहान ने खमतराई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गुम इंसान दर्ज किया

रिपोर्ट के आधार पर खमतराई पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 188/26 कायम किया है। पुलिस ने लापता व्यक्ति की जानकारी आसपास के थानों, डीसीआरबी शाखा और रायपुर कंट्रोल रूम को भेज दी है।

पुलिस के अनुसार, लापता सुपेन्द्र चौहान की ऊंचाई करीब 5 फीट 4 इंच, चेहरा गोल, बाल अधपके और रंग गोरा है। घटना के समय वह कत्थई रंग की शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। वह हिंदी और भोजपुरी भाषा बोलता है। पुलिस ने लापता ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *