आज रायपुर आ रहे भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह आज रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजधानी में उनका यह पहला प्रमुख संगठनात्मक दौरा है। भाजपा ने 24 सितंबर 2026 को कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया था। कर्मवीर सिंह के रायपुर दौरे को लेकर भाजपा संगठन…

Read More

कल रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन, अपने जन्मदिन पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आमंत्रित

रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में कल 3 अक्टूबर को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चातुर्मास एवं नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह के समापन तथा विधायक पुरंदर मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित…

Read More

मेकाहारा अस्पताल के सामने चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद

रायपुर। राजधानी में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे रात्रि गश्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि बरामद बाइक की चोरी की रिपोर्ट पहले से थाना…

Read More

बरसात के बाद सड़कों और पुलों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर

रायपुर। बरसात के बाद प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से धरातल पर उतरेंगे। राज्य शासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी करते हुए 672 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए के 24 महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें नई सड़कों और पुलों के निर्माण के साथ मौजूदा सड़कों…

Read More

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के…

Read More

सत्य-अहिंसा से लेकर राष्ट्रसेवा तक, CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों महान नेताओं के योगदान और उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि…

Read More

रायपुर में ऑटो वाले की लापरवाही ने ली यात्री की जान, नीचे गिरने के बाद चढ़ा दिया वाहन

रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक ऑटो चलाने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो क्रमांक CG04QP0442 के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाया, जिससे यात्री विकास मिश्रा नीचे गिर गया। इसके बाद ऑटो उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में विकास के सिर, बाएं जांघ और घुटने…

Read More

आमानाका में मैकेनिक के साथ मारपीट का मामला, गले-जवड़े समेत कई जगह चोट

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर पैसे मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सरोना निवासी ट्रक बॉडी पार्ट बनाने वाले मैकेनिक रवि कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रवि कौशल के अनुसार, 30 सितंबर 2026…

Read More

रावतपुरा कॉलोनी के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र की रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड…

Read More

दीवार छेदकर रायपुर के ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, 10 लाख के जेवर चोरी

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी दुकान खोलने के बाद हुई। पुलिस…

Read More