Headlines

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा – अचानक और असमय विदाई बेहद दुखद

दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात करीब 2 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नाड़ी थम गई। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया पर अपने शोक संदेश में पीएम मोदी ने उन्हें मेहनती पत्रकार बताते हुए कहा कि वह जमीन से मजबूती से जुड़ी रही और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आती थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि पत्रकारिता में उनके योगदान के अलावा पायल मेहता को उनकी दया और गर्मजोशी के लिए भी याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पायल मेहता की अचानक और असमय विदाई बेहद दुखद है।

प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *