रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मत्स्य पालकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन छत्तीसगढ़ में रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके लिए आजीविका के नए अवसर तैयार करना है।
उन्होंने इस अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी मत्स्य पालकों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना की।