5 IAS अफसरों का ट्रांसफर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-दो प्रशिक्षण पूरा करने तथा 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक—फडतरे अनिकेत अशोक (भा.प्र.से. 2020) — सहायक कलेक्टर, जगदलपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।

अरविंद कुमार टी. (भा.प्र.से. 2024)— सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बालोदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।

अक्षय दोशी (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

क्षितिज (भा.प्र.से. 2024)— सहायक कलेक्टर, कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़।

विपिन दुबे (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, बस्तर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *