बलौदाबाजार-भाटापारा। कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के चार नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार दिलीप कुमार सामल, नायब तहसीलदार, तहसील सुहेला से उप तहसील सण्डी, तहसील पलारी में पदस्थ किए गए हैं। वहीं पंकज धोलेल, नायब तहसीलदार, उप तहसील सण्डी, तहसील पलारी से तहसील सुहेला भेजे गए हैं।
इसी क्रम में निशा वर्मा, नायब तहसीलदार, तहसील लवन को तहसील कसडोल तथा आकांक्षा तिवारी, नायब तहसीलदार, तहसील कसडोल को तहसील लवन में नवीन पदस्थापना दी गई है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संभागायुक्त रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला कोषालय अधिकारी सहित संबंधित तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।