रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होकर दोपहर में नई दिल्ली पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8:55 बजे एयर इंडिया की उड़ान AI-1812 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के 11:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से वे सुबह 11:20 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:50 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दिल्ली प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों एवं मुलाकातों को लेकर आगे की जानकारी संबंधित कार्यक्रम के अनुसार सामने आएगी।