Headlines

अकाली दल और NDA के बीच गठबंधन, नितिन नवीन ने की घोषणा

अकाली दल और NDA के बीच गठबंधन, नितिन नवीन ने की घोषणा

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुखबीर सिंह बादल और उनकी पार्टी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के हित में एक बड़ा निर्णय है और इससे गठबंधन की सामूहिक ताकत बढ़ेगी।

नितिन नवीन ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बेहद पावन है और पंजाब के हित में एक बड़ा फैसला हो रहा है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और उनकी पार्टी के सदस्यों को एनडीए में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का एनडीए गठबंधन में शामिल होना हम सभी की ताकत को और मजबूत करेगा। उनके इस बयान को पंजाब की राजनीति में एनडीए गठबंधन के विस्तार और मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह ने कहा, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आज एक बैठक हुई। उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने निर्णय लिया है कि पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। अकाली दल आज से एनडीए के अधिकृत साथी के रूप में काम करेगा। आज जब पूरा देश गुरुपर्व मना रहा है, तब एनडीए के सभी साथी दलों के लिए यह बहुत आनंद का विषय है कि एनडीए का सबसे पुराना साथी अकाली दल फिर से एनडीए में लौट रहा है। मैं अकाली दल के सभी साथियों का और सरदार सुखबीर सिंह बादल जी का हृदय से स्वागत करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *