हरभजन सिंह की हत्या, पिस्टल से शूट कर हमलावर फरार

हरियाणा। यमुनानगर में गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. मॉडल टाउन इलाके में जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसर हरभजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात SP आवास से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, हरभजन सिंह सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गए थे. वह जिम से बाहर निकले ही थे कि बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने उन्हें सिर के पास निशाना बनाया. अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

गोली लगने के बाद हरभजन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक यमुनानगर के प्रेम नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार हमलावरों की पहचान की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *