घटना से जुड़े वीडियो को समाचार के अंतिम छोर में देखें
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के एक नवविवाहित जोड़े का हनीमून उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब दार्जिलिंग के शिटोंग स्थित एक होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए।
बताया जा रहा है कि नवविवाहित जोड़ा छुट्टियां मनाने के लिए दार्जिलिंग पहुंचा था और शिटोंग के एक होमस्टे में ठहरा हुआ था। इसी दौरान वे बारबेक्यू का आनंद ले रहे थे। अचानक बारबेक्यू में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे दोनों इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद होमस्टे में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल दंपती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।
हनीमून के दौरान हुए इस हादसे ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों की स्थिति और विस्फोट के सटीक कारण से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।