ओडिशा-छत्तीसगढ़ जल विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह आज लेंगे बैठक, शामिल होने CM साय दिल्ली रवाना

रायपुर। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए CM विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो गए हैं। बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होगी।

दिल्ली रवाना होने से पहले CM विष्णुदेव साय ने अपने दौरे को लेकर कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कई वर्षों से जल विवाद चला आ रहा है। इसी विषय पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज हम दिल्ली प्रवास पर जा रहे हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच इतने वर्षों से जल विवाद चलता आ रहा था, तो आज हम गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक करेंगे। अब दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार है।”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि प्रदेशों के हित में आयोग जो भी निर्णय करेगा, उसे दोनों राज्य स्वीकार करेंगे।

CM के इस बयान से संकेत मिलता है कि दोनों राज्य जल विवाद के समाधान के लिए केंद्रीय जल आयोग के निर्णय को स्वीकार करने पर सहमत हैं। अब सभी की निगाहें आज होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें विवाद के निराकरण को लेकर आगे की दिशा तय हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *