PM मोदी का मार्गदर्शन हमारे ‘सुपोषित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नई ऊर्जा देगा : CM विष्णुदेव साय

अंतागढ़। सीएम विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक में हमारे वीर जवानों के शौर्य से लेकर स्वच्छता, नशामुक्ति और पोषण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा – घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख प्रदेश के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। हमारे छत्तीसगढ़ में मुनगा केवल सहज उपलब्ध पौष्टिक आहार ही नहीं, बल्कि कुपोषण के विरुद्ध हमारी लड़ाई का प्रभावी माध्यम भी बन रहा है।

प्रधानमंत्री की सराहना से ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़’ के इस प्रयास से अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हमारे ‘सुपोषित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नई ऊर्जा देगा। जनभागीदारी की शक्ति से हम पोषण सुरक्षा को हर घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *