Headlines

PM मोदी ने झारखंडवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई, विकास की नई ऊंचाइयों का जताया विश्वास

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने झारखंड की जनजातीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा की सराहना करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि झारखंड जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल राज्य की विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं।

प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान की गाथाएं झारखंड की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा देती रही हैं।

उन्होंने कहा कि खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के संकल्प एवं सामर्थ्य से झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

अंत में प्रधानमंत्री ने कामना की कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *