श्मशान घाट और सामुदायिक भवन के पास शराब बेचते दो कोचिए गिरफ्तार 

धमतरी। श्मशान घाट और सामुदायिक भवन के पास शराब बेचते दो कोचिए गिरफ्तार किए गए है। सिटी कोतवाली और अर्जुनी थाना क्षेत्र में यह कामयाबी पुलिस को मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीपांशु सिंह गोकुलपुर को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240/-रूपये, 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 20,000/-रूपये तथा बिक्री रकम 1,760/- रूपये, कुल 26,000/- रूपये की सामग्री जब्त की गई। वहीं अर्जुनी थाना क्षेत्र को भी मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन निवासी राजीव नगर अछोटा को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *