मड़ेली हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद कोर्ट ने सुनाई सजा
धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के मड़ेली गांव में हुए हत्याकांड के मामले में आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद न्यायालय ने आरोपी चेतन साहू (26) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषसिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया…