Headlines

प्रोफेसर कॉलोनी में पिछले महीने हुई थी 4 लाख की चोरी, दो पुराने चोर गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सूने मकान का शटर काटकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी नकबजनी और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के, नगदी…

Read Full News

रावतपुरा कॉलोनी फेस 2 के 40 अवैध निर्माण निगम ने ढहाए

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने जोन-6 क्षेत्र अंतर्गत रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में लेआउट के बाहर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश एवं जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 40 अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई…

Read Full News

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आज भव्य शुभारंभ हुआ। लगभग 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Read Full News

रायपुर में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 10 गिरफ्तार, 7 हथियार बरामद

रायपुर। राजधानी में गुंडागर्दी, अवैध वसूली, चाकू लेकर घूमने और अवैध शराब के खिलाफ मध्य जोन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस…

Read Full News

मजदूरों को 2 लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’ मिलेगा, 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार-2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र…

Read Full News

रायपुर में कल भव्य श्रमिक महासम्मेलन, विश्वकर्मा जयंती पर CM विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर कल 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रमिकों के सम्मान, उनके योगदान को रेखांकित करने और श्रम शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में…

Read Full News

आटा चक्की में कर्मचारी ने किया अमानत में खयानत, गेहूं-आटा समेत 1.76 लाख लेकर फरार

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में आटा चक्की संचालक ने अपने कर्मचारी पर 1 लाख 76 हजार 355 रुपये की सामग्री और रकम में अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कर्मचारी चक्की परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद करने के बाद बड़ी मात्रा में गेहूं और आटा लेकर फरार हो…

Read Full News

रायपुर शहर दोहरे सुरक्षा घेरे में, जमीन पर पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग तो आसमान में ड्रोन उड़ाकर निगरानी

रायपुर। गणेशोत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस ने वेस्ट जोन में मंगलवार शाम विशेष सघन बाइक पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पंडालों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और…

Read Full News

रायपुर में रमन सिंह और शाहनवाज हुसैन की मुलाकात, समसामयिक विषयों पर हुआ सार्थक संवाद

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन मंगलवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में पहुंचकर उनसे मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने शाहनवाज हुसैन का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान…

Read Full News

सेवा संकल्प अभियान, प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

कब से कब तक चलेगा अभियान प्रदेशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम अभियान के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूल और कॉलेजों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किये गए सेवा कार्यो और विकसित भारत की संकल्पना पर जानकारी…

Read Full News