नौकरी छोड़ने की बात पर विवाद, CA और उनके बेटे ने कर्मचारी को पीटा, हत्या की धमकी दी
रायपुर। राजधानी रायपुर में नौकरी छोड़ने की बात को लेकर एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी गिरिराज साहू ने खम्हारडीह थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने CA मनीकांत अग्रवाल और उनके बेटे उज्जवल अग्रवाल पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया…