NH-43 पर हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक ही परिवार से उठेगी दो अर्थियां

सरगुजा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। विशुनपुर चौक के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की सीतापुर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, लुंड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर अंतर्गत ऊंचडीह टकरीपानी निवासी अशोक कुमार नागेश (34) अपने चचेरे भाई संतोष नागेश के साथ गुरुवार को फॉल्स सीलिंग का काम करने सीतापुर गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुर चौक के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक TN 88 B 4718 के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को सीतापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष नागेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार नागेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों में शोक है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *