Headlines

अमेरिका में हवाई सेवाएं प्रभावित, एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अमेरिका। अमेरिका में हवाई अड्डों की संचार व्यवस्था ठप होने से एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एयर इंडिया के अनुसार, अमेरिका के हवाई अड्डों पर संचार व्यवस्था बाधित होने के कारण देशभर में विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसका असर अमेरिका आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों पर भी पड़ सकता है।

इस वजह से यात्रियों को उड़ानों में देरी, समय में बदलाव या अन्य परिचालन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *