Headlines

CM विष्णुदेव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धनोरा में आयोजित राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं कलार समाज महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 12 बजे जशपुर से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद रायपुर से कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित सामाजिक महोत्सव में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे में सामाजिक कार्यक्रमों के साथ विकास कार्यों और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आयोजित कार्यशाला को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *