एकता के लिए दौड़ा धमतरी, रन फॉर यूनिटी में गूंजा राष्ट्रएकता का संदेश
धमतरी। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा 14 अगस्त को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकजुट भारत, सामाजिक सद्भाव और मजबूत राष्ट्र निर्माण…