जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने दो पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में 1 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर वर्तमान में प्रभारी पुलिस चौकी कोटमी सोनार, थाना अकलतरा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।
वहीं सहायक उप निरीक्षक जयचंदन माडले, जो वर्तमान में पुलिस चौकी पोंटरा में पदस्थ थे, उन्हें अब थाना चांपा भेजा गया है।एसपी दफ्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह पदस्थापन प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आदेशानुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।