Headlines

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

रायपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चिंतन शिविर में देश के सभी राज्यों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को योजना के प्रभावी संचालन, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था तथा पारदर्शी क्लेम प्रबंधन प्रणाली के उत्कृष्ट…

Read Full News

संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

कोरिया। कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को सुबह से सघन अभियान चलाकर अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया और मौके से करीब 150…

Read Full News

साधना नायक को बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर पीएचडी अवार्ड

रायपुर। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित और मध्यभारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आकांक्षा लायन्स इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एण्ड एम्पॉवरमेन्ट की डायरेक्टर साधना नायक को पीएचडी अवार्ड हुई है। कलिंगा विश्वविद्यालय ने उनकी पीएचडी का नोटिफिके़शन जारी कर दिया है। Sadhana Nayak PhD Award नायक लम्बे समय से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को विशेष…

Read Full News

कुरूद में 75 साल की वृद्धा के साथ रेप, दरिंदा गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गंभीर अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध सख्त, त्वरित एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग एवं नियमित समीक्षा की जा रही थी तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु…

Read Full News

सीएम साय ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व…

Read Full News

सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद…

Read Full News

मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार, 1200 ग्रामीणों को मिलेगा पेयजल व सिंचाई का लाभ

156 मानव दिवस में हुआ कार्य, नाले में लौटा 2 मीटर जलस्तर सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं ग्रामीण समृद्धि के संकल्प को साकार करते हुए जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी (सारासोर) में पनारी नाले का मनरेगा के तहत सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार किया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन…

Read Full News

गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला, साय सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद किए

रायपुर। तपती गर्मी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक बंद…

Read Full News

NIT रायपुर, जिला प्रशासन एवं बीआरपी पॉलिटेक्निक के बीच STREE परियोजना हेतु त्रिपक्षीय MoU  हस्ताक्षरित

धमतरी। जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी एवं बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के मध्य STREE (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के…

Read Full News

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से निखरेगी युवा प्रतिभा, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों, फेकल्टी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में आगामी 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” की तैयारियों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं कार्यक्रमों…

Read Full News