CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर
जशपुर/रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपने गृह निवास बगिया से रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। इस दौरान वे सिरकिनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड का भी उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उनका मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।…