Headlines

कुशालपुर तालाब के पास नशे का खेल बेनकाब, 42 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डी.डी. नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 नग Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10), बिक्री की रकम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के…

Read More

CM साय ने 9 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई, अहम फैसले लिए जाएंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद की यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए…

Read More

छात्राओं के सामने अश्लील रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने मांगी माफी

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को तलब किया और कड़ी समझाइश दी। पुलिस के अनुसार,…

Read More

विदेश भागने की फिराक में धमतरी का सबसे बड़ा फ्रॉड

धमतरी/बालोद। शेयर मार्केट और ट्रेडिंग एप में रकम निवेश कर हर महीने 4 प्रतिशत ब्याज देने और पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बालोद जिले के गुरूर निवासी शिव कुमार साहू ने पुरूर थाने में शिकायत देकर धमतरी निवासी विक्रम सिंह शाह के खिलाफ कार्रवाई…

Read More

दुर्ग में कारोबारी गिरफ्तार, टाइटन-फास्ट्रैक की नकली घड़ियों का गोरखधंधा उजागर, 280 घड़ियां बरामद

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित सत कबीर वाच दुकान पर दबिश देकर कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी की 280 नकली घड़ियां बरामद की हैं।…

Read More

रायगढ़ में मार्शल गिरफ्तार, 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा, 4.50 लाख की संपत्ति बरामद

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई चार एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों की वारदात में…

Read More

धमतरी के कंडेल गांव में युवक की बेरहमी से हुई हत्या

धमतरी. शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है. अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में हत्या की वारदात सामने आई है. अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. आधी रात खून से लथपथ लाश बरामद की गई है. वारदात के बाद से इलाके में…

Read More

नकलची पुष्पा गिरफ्तार, नदी के रास्ते ओडिशा पहुंचा रहा था सागौन लकड़ी

गरियाबंद. जिले से फिल्म पुष्पा की तर्ज पर बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है. उदंती नदी के बहाव का सहारा लेकर सागौन के लट्ठों को ओडिशा पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. अंतरराज्यीय सागौन…

Read More

रायपुरा में नाली साफ करने को लेकर विवाद, राजमिस्त्री से मारपीट

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के विप्र नगर, रायपुरा में नाली साफ करने की बात को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में राजमिस्त्री रवि हुकरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रवि हुकरे पिछले करीब एक वर्ष से विप्र नगर में राकेश सिंह के निर्माणाधीन मकान…

Read More

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। नवा रायपुर अटल नगर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया…

Read More