Headlines

CM विष्णुदेव साय ने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर विज्ञान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. जगदीश चंद्र बोस का विज्ञान के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक का जीवन और उनके कार्य युवाओं को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और ज्ञान-साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। डॉ. बोस का योगदान भारतीय विज्ञान के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *