Headlines

मंत्री टंकराम वर्मा ने भाजपा नेता खूब लाल ध्रुव के निवास पहुंचकर की आत्मीय भेंट

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूब लाल ध्रुव के निज निवास कोटाभर्री, बरारी में धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आत्मीय आगमन हुआ।

अपने पारिवारिक प्रवास एवं निजी कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने ध्रुव के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ध्रुव के पुत्र निश्चय को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता खूब लाल ध्रुव ने कहा कि मंत्री टंकराम वर्मा का यह आत्मीय स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद उनके पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने मंत्री के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *