दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महालय के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, करुणा और आशा का संचार करने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शुभ महालय! हम मां दुर्गा के आशीर्वाद की कामना करते हैं। मां के आशीर्वाद से हमारा समाज सुख, करुणा और आशा से परिपूर्ण हो जाए। चारों ओर शांति और समृद्धि हो।”
प्रधानमंत्री के इस संदेश में समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और खुशहाली की कामना की गई है। महालय को मां दुर्गा के स्वागत और दुर्गा पूजा की तैयारियों से जुड़ा विशेष अवसर माना जाता है।