Raipur : ‘तू मेरे घर में क्यों रहती है?’ शराबी चाचा ने भतीजी पर बरसाए लात-घूंसे

रायपुर। टाटीबंध हनुमान मंदिर के पास एक महिला ने अपने चाचा पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक, टाटीबंध क्षेत्र निवासी निधि शर्मा शासकीय राशन दुकान में राशन विक्रेता के रूप में कार्य करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के पास मौजूद थीं। इसी दौरान उनके चाचा संतोष जोशी कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचे।

महिला का आरोप है कि संतोष जोशी ने उससे घर में रहने को लेकर विवाद किया और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में उसके चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद महिला ने आमानाका थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *